हनीमून एन्जॉय करने के लिए बेस्ट है साउथ इंडिया के ये   होटल्स

हनीमून एन्जॉय करने के लिए बेस्ट है साउथ इंडिया के ये होटल्स

दक्षिण भारत हनीमून मनाने के लिए हमेशा परफेक्ट जगह रहा है। यहाँ वो सभी चीजें हैं जो एक यादगार ट्रिप के लिए ज़रूरी होती हैं। गोवा, पांडिचेरी, अंडमान, कोच्चि और ऊटी हनीमून मनाने वालों की लिस्ट में जरूर शामिल होते है। यदि आप अपने पार्टनर के साथ दक्षिण भारत की यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो देखें साउथ इंडिया के कुछ रोमांटिक होटल और रिजॉर्ट्स जो आपके हनीमून में चार चाँद लगा देंगे।
शादी के बाद हर कपल हनीमून पर जाने का प्लान बनाता है। कुछ लोग हनीमून एन्जॉय करने के लिए हिमाचल और उत्तराखंड की ओर जाते हैं तो कुछ लोग नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक वेकेशन पर जाने का प्लान बनाते हैं। इनमें कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दक्षिण भारत के हरे भरे लैंडस्केप शानदार तटीय नजारों का मजा लेना चाहते हैं। दक्षिण भारत हनीमून मनाने के लिए हमेशा परफेक्ट जगह रहा है। यहाँ वो सभी चीजें हैं जो एक यादगार ट्रिप के लिए ज़रूरी होती हैं। गोवा, पांडिचेरी, अंडमान, कोच्चि और ऊटी हनीमून मनाने वालों की लिस्ट में जरूर शामिल होते है। 
यदि आप अपने पार्टनर के साथ दक्षिण भारत की यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो देखें साउथ इंडिया के कुछ रोमांटिक होटल और रिजॉर्ट्स जो आपके हनीमून में चार चाँद लगा देंगे।
1) सिंफनी पालम्स बीच रिजॉर्ट, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह
 
अगर आप चाहते हैं कि आपकी वेकेशन किसी शांत और सुकून भरी जगह पर हो जहाँ आपको किसी भी चीज की फिक्र करने की ज़रूरत ना हो तो अंडमान का सिंफनी बीच रिजॉर्ट (Symphony Palms Beach Resort) आपकी इस इच्छा को पूरा कर देगा। समुद्र किनारे बने ये खूबसूरत कॉटेज हर तरह से बेस्ट हैं। ब्रेकफास्ट और अच्छे वाईफाई से लेकर समुद्र के नजारे सभी चीजें आपको बहुत पसंद आएंगी। इस रिजॉर्ट में आप स्पा थेरेपी का भी आनंद ले सकते हैं। इस रिजॉर्ट में आपको हैवलॉक की सबसे शानदार स्पा थेरेपी दी जाती है जो आपको बहुत अच्छी लगेगी।
 
खर्च: 5,000 रुपए प्रति रात (दो लोगों के लिए)

पता: गोविंद नगर बीच, हैवलॉक द्वीप

संपर्क: 09609508000
 

इसे भी पढ़ें: आन्ध्र प्रदेश के टॉप पर्यटन स्थल


2) डब्ल्यू गोवा, बर्डज़, गोवा
 
हनीमून मनाने के लिए गोवा भारत के सबसे पसंदीदा जगहों में से है। यदि आप अपने हनीमून में रोमांस के साथ लग्ज़री का तड़का भी जोड़ना चाहते हैं तो आपको गोवा में ज़्यादा ढूंढ़ने की कोई जरूरत नहीं है। गोवा का बर्डेज शहर के सबसे शानदार होटलों में से है जिसके हर कमरे से समुंदर के आकर्षक नजारे दिखाई देते हैं। इस होटल का अपना रूफटॉप रेस्तरां भी है जहाँ आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर एन्जॉय कर सकते हैं। इस रेस्तरां में आप लाजवाब एशियन खाना खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके बाद यदि आप बीच पर रिलैक्स करना चाहते हैं तो वेगेटर बीच इस होटल से बेहद नजदीक है।
 

खर्च: 20,000 रुपए प्रति रात (दो लोगों के लिए)

पता: वेगेटर बीच, गोवा

संपर्क: 0832671 8888
 

इसे भी पढ़ें: जब पहाड़ बुलाएँ तो सिक्किम ज़रूर जाएँ

 
3) मैंगो हिल्स, औरोविल
 
दक्षिण भारत का ये रिजॉर्ट औरोविल में है। औरोविल पांडिचेरी से मात्र 15 मिनट की दूरी पर है इसलिए आपको यहाँ आने में भी कोई परेशानी नहीं आएगी। इस रिजॉर्ट में आपके पास ठहरने के कई विकल्प मौजूद हैं। आप इनके थाई स्टाइल कॉटेज रूम में ठहर सकते हैं। ये कमरे आपको छोटे लग सकते हैं लेकिन अपने पार्टनर के साथ रोमांस करने के लिए ये कमरे एकदम सही हैं। हर कॉटेज के सामने स्विमिंग पूल है और उस पूल के बीच में एक बड़ा आम का पेड़ भी है। इस रिजॉर्ट में स्पा की सुविधा भी है जहाँ आप अपने पार्टनर के साथ कपल मसाज करवा सकते हैं।

खर्च: 7,000 रुपए प्रति रात (दो लोगों के लिए)

पता: ओल्ड, ऑरोविले रेड, बोम्मयापलायम, तमिलनाडु

संपर्क: 09626400493

4) डच बंगलो- द हेरिटेज होटल, कोच्चि
1668 में बना ये होटल का आर्किटेक्चर आपको ब्रिटिश कोलोनियल समय की याद दिलाता है। होटल की बेहतरीन बनावट आपको बहुत अच्छी लगेगी। होटल के सभी कमरे एकदम साफ-सुथरे आपके ट्रिप को सुखद बना देंगे। होटल की मेहमाननवाजी भी एकदम टॉप क्लास है। होटल का स्टाफ बेहद सुलझे स्वभाव का है और आपकी हर संभव मदद करने में सक्षम है। यदि आप घूमना चाहते हैं तो बेसिलिका और डेविड हॉल गैलरी देखने जा सकते हैं।

खर्च: 8,000 रुपए प्रति रात (दो लोगों के लिए)

पता: नेपियर स्ट्रीट, फोर्ट कोच्चि, कोच्चि, केरल

संपर्क: 09946582222
 

इसे भी पढ़ें: Sikkim Tourist Places : सिक्किम में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहें


5) स्टर्लिंग ऊटी फर्न हिल, ऊटी

ऊटी का ये शानदार होटल हर मायने में बेस्ट है। यदि आप होटल में रहते हुए भी नीलगिरी पर्वतमाला के विहंगम नजारे एन्जॉय करना चाहते हैं तो ये होटल एकदम सही जगह है। होटल के सभी कमरों में आधुनिक सुविधाओं का पूरा इंतजाम किया गया है जिससे आपको ठहरने में कोई परेशानी नहीं आएगी। कमरों में जरूरी फर्नीचर और प्राइवेट बालकनी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। ये होटल दूर से देखने में किसी खूबसूरत आशियाने जैसा लगता है। अब सोचिए अगर ये बाहर से देखने में इतना सुंदर है तो अंदर आपको कितना शानदार माहौल मिलेगा।

खर्च: 5,000 रुपए प्रति रात (दो लोगों के लिए)

पता: कुंडह हाउस रोड, फ़र्न हिल, उधगमंडलम, तमिलनाडु

संपर्क: 08489933770
 

इसे भी पढ़ें: अगर मालदीव में हनीमून की कर रहे है प्लानिंग तो इन चीजों को रखें ध्यान


6) ताज एग्जॉटिका गोवा, बेनौलिम
गोवा का ताज एग्जॉटिका (Taj Exotica Resort & Spa, Goa) आपकी अगली रोमांटिक वेकेशन के लिए बढ़िया जगह है। प्राइवेट बीच पर बने इस होटल का मेडिटेरेनियन स्टाइल आर्किटेक्चर आपकी ट्रिप को यादगार बना देगा। इस होटल से आपको अरब महासागर का बढ़िया नजारा भी दिखाई देता है। इस होटल में तमाम ऐसी चीजें हैं जो आप अपने पार्टनर के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। इस होटल में स्पा और मसाज थेरेपी की भी सुविधा की गई है जहाँ कपल मसाज भी करवाया जा सकता है। यदि आप हनीमून मनाने जाना चाहते हैं तो आप ताज एग्जॉटिका का प्रेसिडेंशियल सुइट बुक कर सकते हैं जिसमें आपको प्राइवेट गार्डन और पूल भी मिलेगा।

खर्च: 24,000 रुपए प्रति रात (दो लोगों के लिए)

पता: कलवाडो, सालसेटे, बेनौलिम, गोवा

संपर्क: 08326683333
 
हमारी दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी आप हमको मेल theinstantstory@gmail.com पर शेयर कर सकते है