आन्ध्र प्रदेश के टॉप पर्यटन स्थल

आन्ध्र प्रदेश के टॉप पर्यटन स्थल

जाने आन्ध्र प्रदेश के टॉप पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी, आंध्र प्रदेश का इतिहास, आकर्षण स्थल, घूमने जाने का सबसे अच्छा समय, कैसे पंहुचा जाये | Information About Best Places To Visit Andhra Pradesh Tourism In Hindi, History and Best Time To Visit
आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) राज्य दक्षिण भारत में कृष्णा और गोदावरी नदियों के निकट स्थित है। बता दें कि आंध्र प्रदेश भारत का 29 वां राज्य हैं। भारत का यह खूबसूरत राज्य अपने धार्मिक मंदिरों, ऐतिहासिक इमारतो, प्राकृतिक स्थानों और समुद्री बीचो के लिए बहुत फेमस हैं।

आंध्र प्रदेश भारत के सबसे अमीर मंदिरों का घराना हैं और तिरुपति बालाजी मंदिर राज्य का प्रमुख आकर्षण हैं। मल्लिकार्जुनश्वर मंदिर जोकि 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं आंध्र प्रदेश राज्य में ही स्थित हैं। आंध्र प्रदेश राज्य से कटकर एक नए राज्य तेलंगाना का उदय फरवरी 2014 में हुआ हैं। यदि आप आन्ध्र प्रदेश से जुडी रोचक जानकारी पाना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े जिसमे आप आन्ध्र प्रदेश का इतिहास और इसके पर्यटक स्थलों के बारे में जान सकेगें
 

 
आंध्र प्रदेश का इतिहास – Andhra Pradesh History

आंध्र प्रदेश राज्य का इतिहास बहुत प्राचीन है जोकि वैदिक काल से संबधित है। सात वाहन काल में आन्ध्र प्रदेश बहुत अधिक विकसित और फल-फूल रहा था। राज्य में बौद्ध धर्म का विकास सातवाहन वंश के पतन होने के बाद नागार्जुनकोंडा इक्ष्वाकु के सत्ता में आने के बाद हुआ।
 

इसे भी पढ़ें: जब पहाड़ बुलाएँ तो सिक्किम ज़रूर जाएँ

 
बता दें कि आंध्र प्रदेश समानुसार रेड्डी राजवंश, काकतीय राजवंश, विजयनगर साम्राज्य और मुगल शासन अधीन रहा हैं। लेकिन वर्ष 1792 के दौरान ब्रिटिशो ने इस पर कब्ज़ा कर लिया और तेलगु भाषी क्षेत्र के साथ इस भी जोड़ दिया गया। आन्ध्र प्रदेश राज्य की स्थापना 1 नवम्वर 1956 में की गई।

आंध्र प्रदेश के आकर्षक पर्यटन स्थल – Best Tourist Places Of Andhra Pradesh

आन्ध्र प्रदेश राज्य के प्रमुख पर्यटन में यहाँ के धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थानों के अलावा आकर्षित समुद्री बीच भी हैं। आप इन समस्त जगहों पर घूमने जा सकते हैं और अपनी आंध्र प्रदेश की यात्रा को यादगार बना सकते हैं।

विशाखापट्टनम – Vishakhapatnam

आन्ध्र प्रदेश में घूमने की प्रमुख जगहों में शामिल विशाखापट्टनम एक खूबसूरत शहर हैं जोकि अपने आकर्षित समुद्र तटों, गुफाओं, घाटियों, झीलों और पहाड़ो के लिए भी जाना जाता हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग कहा जाने वाला विशाखापट्टनम अपने एक अन्य नाम विजाग से भी प्रसिद्ध हैं।

तिरुपति – Tirupati

आन्ध्र प्रदेश का दार्शनिक स्थल तिरुपति अपने तिरुमाला वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के एक तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता हैं। तिरुपति आन्ध्र प्रदेश राज्य के चितूर जिले में स्थित है जो भक्तो के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ हैं। श्री वेंकटेश्वर मंदिर हिन्दू धर्म में आस्था रखने वालो के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। हर साल तिरुपति आने भक्तो की संख्या लाखों में होती हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Kashmir : कश्मीर में घूमने के लिए 3 सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थल


विजयवाड़ा – Vijayawada

आंध्र प्रदेश का आकर्षण विजयवाडा राज्य की कृष्णा नदी के तट पर स्थित हैं। विजयवाड़ा शहर अपने स्वदिष्ट आम, मिठाइयों और सुंदर वसंत के मौसम के लिए बहुत अधिक प्रसिद्ध हैं। बता दें कि विजयवाडा में दक्षिण भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है। विजयवाडा के प्रमुख आकर्षण में शामिल खूबसूरत मूर्तियाँ, गुफाएं, कोंडापल्ली फोर्ट, कनक दुर्गा मंदिर, भवानी द्वीप प्रकाशम, गांधी पार्क आदि हैं।
 

अनंतपुर – Anantapur

आंध्र प्रदेश का धार्मिक स्थल अनंतपुर राज्य का सबसे पश्चिमी जिला है जोकि अपनी संस्कृति और इतिहास के लिए दुनियाभर में जाना जाता हैं। बता दें कि अनंतपुर श्री सत्य साईं बाबा के जन्म स्थान के रूप में जाना जाता हैं। अनंतपुर जिले में कई आकर्षित मंदिर हैं जोकि भक्तो की आस्था का केंद्र बने हुए हैं। अनंतपुर के प्रमुख पर्यटक आकर्षण में तदिपत्री मंदिर, गुंताकाल, हिन्दुपुरा, लेपाक्षी आदि हैं।

नेल्लोर – Nellore

आन्ध्र प्रदेश का ऐतिहासिक स्थल नेल्लोर अविश्वसनीय आध्यात्मिक और धार्मिक विरासत का एक खूबसूरत उदहारण प्रस्तुत करता हैं। नेल्लोर आंध्र प्रदेश के ऐसे स्थानों की सूची में शामिल हैं जोकि ऐतिहासिक केंद्र के रूप में जाने जाते है। नेल्लोर में मिलने वाला मलाई कजा, बोब्बट्लू, जलीय कृषि और स्वादिष्ट मिठाइयों के लिए यह शहर फेमस हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Cold Water Benefits: बर्फ के पानी से चेहरा धोने से मिल सकते हैं 5 फायदे


कुरनूल – Kurnool

आंध्र प्रदेश के तीर्थ स्थल के रूप में कुरनूल को प्रसिद्धी मिली हैं। कुरनूल हाथारी और तुंगभद्रा नदी के दक्षिणी तट पर स्थित है और हिन्दू धर्म के अनुयाइयों के लिए एक तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है। बता दें कि कुरनूल को श्री सेलम के प्रवेश द्वारो में से एक माना जाता हैं। 2000 साल से भी अधिक पुराना यह शहर ऐतिहासिक विरासत का खजाना हैं।
 
चित्तूर – Chittoor

आंध्र प्रदेश का चित्तूर पर्यटन स्थल राज्य के सबसे खूबसूरत जिलों में से एक हैं। इसके अलावा चित्तूर यह पाई जाने वाली वनस्पतियों और जीवों के साथ पर्यटकों को स्वर्ग का एहसास धरती पर ही कराता हैं। चित्तूर पर्यटन के प्रमुख आकर्षण में यहाँ के आध्यात्मिक, धार्मिक और कलात्मक मंदिर शामिल हैं। पर्यटक चित्तूर घूमने के लिए दूर दूर से आते हैं।
 
ओंगोल – Ongole

आंध्र प्रदेश में मस्ती करने के लिए ओंगोल पर्यटन यहाँ आने वाले पर्यटकों को खासा प्रभावित करता हैं। तम्बाकू व्यापार के लिए फेमस ओंगोल अपने धार्मिक स्थानों के अलावा आकर्षित समुद्री तटो के लिए भी जाना जाता हैं। ओंगोल मंदिर और कोठापटनम बीच यहाँ के प्रमुख आकर्षण हैं। पर्यटक ओंगोल में समुद्री गतिविधियों का जमकर लुत्फ़ उठाते हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Shimla: शिमला के सबसे खुबसूरत पर्यटन स्थल


कडपा – Kadapa

आन्ध्र प्रदेश राज्य में घूमने वाली प्रमुख जगहों में शामिल कडपा पर्यटन पर्यटकों के बीच बहुत लोंकप्रिय स्थान हैं। कडपा अपनी शानदार वास्तुकला नल्लामाला और पालकोंडा पहाड़ियों के लिए भी जाना जाता है। माना जाता हैं कि रामायण महाकाव्य का किष्किंधाकांड वोंटीमिट्टा में हुआ था जोकि कडप्पा से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।

श्रीकालाहस्ती – Srikalahasti

श्रीकालाहस्ती आंध्र प्रदेश राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल हैं और अपने गुड़िमल्लम मंदिर के लिए प्रसिद्ध हैं। श्रीकालाहस्ती दक्षिण भारत में भगवान भोले नाथ के स्थानों में से एक माना जाता हैं। श्रीकालाहस्ती भगवान शिव के पंच भूतों में से एक के लिए प्रसिद्ध हैं। इसके अतिरिक्त अन्य चार कांचीपुरम, थिरुवनाईकवल, चिदंबरम और तिरुवन्नामलाई हैं।
 

इसे भी पढ़ें: एक चपरासी कैसे बना Fevicol का मालिक और खड़ी कर दी 1000 करोड़ की कंपनी


मरावती – Amaravati

आंध्र प्रदेश की प्रस्तावित राजधानी और खूबसूरत शहर अमरावती गुंटूर जिले में स्थित हैं। बता दें कि अमरावती शहर हिंदुओं और बौद्धों धर्म के अनुयाइयों के लिए एक अद्भुत तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता हैं। अमरावती में भगवान शिव का एक आकर्षित भी मंदिर हैं। रमणीय वास्तुकला के प्रतीक अमरावती को सातवाहनो की राजधानी होने का गौरव भी हासिल हुआ हैं।

लेपाक्षी मंदिर – Lepakshi Temple

आंध्र प्रदेश राज्य का दर्शनीय लेपाक्षी वीरभद्र मंदिर अनंतपुर जिले में स्थित हैं। लेपाक्षी मंदिर भगवान शिव, विष्णु और वीरभद्र को समर्पित हैं। लेपाक्षी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप पर्यटकों के बीच बहुत लौक प्रिय पर्यटन स्थल बन गया है।

श्रीकाकुलम – Srikakulam

आंध्र प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल श्रीकाकुलम नागवली नदी के किनारे पर स्थित हैं और अपने श्रीमुकालिंगेश्वर स्वामी मंदिर के लिए लोगो की भीड़ का कारण बना हुआ हैं। श्रीकाकुलम को पूर्व में चिकाकोल के नाम से जाना जाता हैं। श्रीकाकुलम के प्रमुख आकर्षण में सालिहुंडम, श्रीकुरम, श्रीमुक्लिंगम, अरासाविलि और रावीवलसा आदि शामिल हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Dream Meaning: सपने में इन चीजों को देखने का मतलब है मिलने वाला है धन


आंध्र प्रदेश घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Andhra Pradesh

भारत के आंध्र प्रदेश राज्य की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का माना जाता हैं। क्योंकि इस मौसम के दौरान पर्यटक आंध्र प्रदेश राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों का दौरा बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं।

आंध्र प्रदेश कैसे पंहुचा जाये – How To Reach Andhra Pradesh

आंध्र प्रदेश की यात्रा पर जाने के लिए पर्यटक फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं। आंध्र प्रदेश राज्य का दौरा करने के लिए यदि आपने हवाई मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश राज्य के प्रमुख हवाई अड्डो में (Tirupati Airport and Puttaparthi Airport) तिरुपति हवाई अड्डा और पुट्टपर्थी हवाई अड्डे शामिल है। देश और राज्य के समस्त हवाई अड्डो से अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं। आप अपनी डेस्टिनेशन के अनुसार हवाई अड्डे का चुनाव कर सकते हैं।
 

इसे भी पढ़ें: समुद्रतट पर छुट्टियाँ बिताने की बेहतरीन जगह अंडमान द्वीप है

 
आंध्र प्रदेश जाने के लिए यदि आपने रेल मार्ग का चुनाव किया हैं। तो हम आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश में कई रेलवे स्टेशन मौजूद हैं जोकि राज्य के समस्त बड़े शहरो में स्थित हैं और देश के सभी प्रमुख नगरो से अच्छी तरह संपर्क में हैं। यहाँ के कुछ प्रमुख रेलवे स्टेशन विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन, Rayanapadu रेलवे स्टेशन, हैदराबाद रेलवे स्टेशन आदि हैं। आप अपनी डेस्टिनेशन के अनुसार रेलवे स्टेशन का चुनाव कर सकते हैं।