समुद्रतट पर छुट्टियाँ बिताने की बेहतरीन जगह अंडमान द्वीप है

समुद्रतट पर छुट्टियाँ बिताने की बेहतरीन जगह अंडमान द्वीप है

नीला आसमान, साफ़ समंदर और समंदर के किनारे सफेद रेत, आराम से छुट्टियाँ बिताने के लिए भला और क्या चाहिए? इसी खोज में बहुत सारे सैलानी अंडमान पहुँच जाते हैं क्योंकि ये जगह भारत में सबसे सुंदर जगह तो है ही साथ ही यहाँ जाना भी काफी आसान है। भारत में से ये सबसे मशहूर जगह है और न सिर्फ भारतीय बल्कि पूरी दुनिय से लोग इसकी सुंदरता निहारने आते हैं।
अंडमान क्यों जाएँ?
 
लोग चाहे अंडमान को एक हनीमून डेस्टिनेशन की तरह जानते हो पर यहाँ आपको हर तरह के पर्यटक मिलेंगे। परिवार से लेकर अकेले घूमने वालों और दोस्तों की टोली तक, सब यहाँ छुट्टियाँ मनाने आते हैं। आपको रोमांच पसंद है तो स्नॉर्केलिंग, स्कूबा डाइविंग और जेट स्की के मज़े भी यहाँ कर सकते हैं। अगर आपको शांति पसंद हैं तो अंडमान जैसे शांत तट आपको पूरे भारत में नहीं मिलेंगे जहाँ सिर्फ आप और नीले समंदर की लहरों की आवाज़ें होंगी। अंडमान में सबके लिए कुछ ना कुछ है।
 
कैसे पहुचें अंडमान?
 
वैसे तो अंडमान पहुँचने के कई तरीके हैं, लेकिन आरामपसंद पर्यटक यहाँ क्रूज से भी जाते हैं। अंडमान के लिए क्रूज कोलकाता, चेन्नई और विशाखापट्टनम से चलते हैं।चेन्नई और कोलकाता से चलने वाले ये क्रूज महीने में 3-4 बार निकलते हैं।
 

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में घूमने के लिए 10 सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल


हवाई यात्रा कर अंडमान पहुँचना सबसे आम और आसान तरीका है।हवाईयात्रा के दौरान आने-जाने में अक्सर ₹20,000 तक का खर्चा आता है। अगर आप पहले अपनी उड़ान बुक करें तो ये सफर सस्ता भी हो सकता है। अंडमान की सस्ती टिकट बुक करनी है आगे पढ़ें।
सबसे सस्ती उड़ानें आपको जुलाई के महीने में मिल रही है क्योंकि तब यहाँ कम पर्यटक जाते हैं। आप चाहें तो नवंबर से मार्च तक के पीक सीजन के सबसे सस्ते टिकट भी बुक कर सकते हैं।

अंडमान में कहाँ जाएँ?
 
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह जाना जाता है अपने शांत तटों के लिए। यहाँ की सफ़ेद रेत वाले तट और वाटरस्पोर्ट्स लोगों को ख़ास आकर्षित करते हैं। हालाँकि यहाँ पर और भी ऐसी काफी चीज़ें हैं जो आपको अंडमान को भूलने नहीं देंगी।
 
नील आइलैंड
 
नील द्वीप एक वो जगह है जो जाना जाता है अपने दिलकश बीच और हरे भरे परिवेश के लिए। ये द्वीप पोर्ट ब्लेयर से 36 कि.मी. की दूरी पर है। इस छोटे से द्वीप में घूमने के लिए आप किराये पर साइकिल भी ले सकते हैं।
 
हैवलॉक आइलैंड
 
हैवलॉक का राधानगर तट पर्यटकों के बीच बहुत मशहूर है। इसकी सुंदरता के चर्चे दूर-दूर तक हैं। ये जगह बस सुन्दर तटों के लिए ही नहीं वाटरस्पोर्ट्स के लिए भी जानी जाती है। नील द्वीप की तरह यहाँ पर भी आपको किराये पर साइकिल मिल सकती है।
 
पोर्ट ब्लेयर
 
इतिहास में रूचि रखने वाले लोगों के लिए अगर अंडमान में कोई जगह है तो वो है पोर्ट ब्लेयर। यहाँ अंग्रेजी राज के समय की इमारतें तो हैं ही , साथ में कुख्यात सेलुलर जेल भी है। यहाँ दुसरे विश्व युद्ध के बंकर भी हैं जो जापान के आक्रमण के समय बनाए गए थे। पोर्ट ब्लेयर के पास में बना जॉली बॉय द्वीप भी अपनी सुंदरता और वाटरस्पोर्ट्स के लिए प्रसिद्ध है।
 
अंडमान में वॉटर स्पोर्ट्स
 
यहाँ के नीले समंदर में स्नॉर्केलिंग करने का अपना ही मज़ा है और अंडमान इसके लिए बेस्ट जगह है। स्नॉर्केलिंग करने के लिए जॉली बॉय, नार्थ बे, मुआ टेरा बीच और हेवलॉक आइलैंड सबसे बढ़िया जगहें हैं। नार्थ बे में सभी उपकरण मिलते हैं और आप यहाँ से सब कुछ खरीद या किराये पर ले सकते हैं।
 

इसे भी पढ़ें: जानिए भारत में सर्दियों के लिए सर्वश्रेष्ठ हनीमून स्थल


अगर आप रोमांच के शौकीन हैं तो स्कूबा डाइविंग कर समुद्री जीवन को करीब से देख सकते हैं। यहाँ आप ट्रैकिंग और सर्फिंग का मज़ा भी ले सकते हैं। जॉली बॉय द्वीप में बने महात्मा गाँधी मरीन नेशनल पार्क में शीशे के तल वाली नाव में आप आराम से बैठ कर समंदर के नीचे जीव जंतु भी देख सकते हैं। यह जगह पोर्ट ब्लेयर से 29 कि.मी. दूर वंडूर में है। ट्रैकिंग में लिए मधुबन ट्रेल सबसे प्रसिद्ध है

अंडमान जाने का सही समय
 
अक्टूबर से मई के बीच अंडमान घूमने का सबसे सही समय है। इस समय मौसम सुहाना होता है और आप वाटरस्पोर्ट्स का भी मज़ा ले सकते हैं। जनवरी के महीने में आप बहुत सारे त्योहार और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी मज़ा ले सकते हैं।

मई से अक्टूबर के बीच यहाँ बहुत बारिश होती है पर यहाँ के तटों की खूबसूरती इससे कुछ कम नहीं होती।

अंडमान में होटल और रेस्टोरेंट
 
अंडमान में रहने के ज्यादातर होटल और होमस्टे दक्षिण अंडमान में पोर्ट ब्लेयर के पास है। वाटरस्पोर्ट्स और यहाँ के सभी पर्यटन स्थलों को देखने के लिए पोर्ट ब्लेयर में रहना ही बेहतर है। होटल या होमस्टे चुनते समय आप AIRBNB में अपने विकल्प चुन सकते हैं।

अंडमान वो जगह है जहाँ ढाबे से लेकर बड़े रेस्टोरेंट में आपको सभी जगह ताज़ा सीफ़ूड मिलेगा। हैवलॉक का बेनी एंड लिंडाज़ वाइल्ड ऑर्चिड बीच रिज़ॉर्ट में आप बर्मीज़ गार्लिक सॉस में बनी रेड स्नैपर खा सकते हैं।
अच्छे सीफ़ूड के लिए ज़रूरी नहीं है की आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़े। आप काफी सस्ते में भी अच्छा सीफ़ूड खा सकते हैं। कुछ रेस्टोरेंट्स में आपको शराब भी मिल सकती है।हालाँकि यहाँ पब्स और डांस क्लब्स बहुत कम हैं।

अंडमान आज भी पर्यटकों के लिए सबसे मेहफ़ूज़ जगह मानी जाती है। आपको अगर समुद्री तटों से प्यार है तो छुट्टियों के लिए यही आपकी पहली पसंद होनी चाहिए। रात को यहाँ तारों से भरा आसमान दिखता है और ठंडी हवा के झोंकों के बीच लहरों को देखने का अपना अलग ही मज़ा है।