अगर मालदीव में हनीमून की  कर रहे है प्लानिंग तो इन चीजों को रखें ध्यान

अगर मालदीव में हनीमून की कर रहे है प्लानिंग तो इन चीजों को रखें ध्यान

Maldives: सफेद रेत और नीले पानी से घिरा मालदीव छुट्टियां बीताने से लेकर हनीमून तक के लिए बेहतरीन जगह है। मालदीव हिन्द महासागर में स्थित एक छोटा सा द्वीपसमूह है, जो कि दुनिया भर में सबसे खूबसूरत गंतव्य स्थल है | Things you should do in Maldives when you go for honeymoon
Honeymoon holidays in maldives: मालदीव हिन्द महासागर में स्थित एक बहत ही छोटा सा द्वीपसमूह राष्ट्र है, जो कि दुनिया भर में सबसे खूबसूरत लोकप्रिय छुट्टी गंतव्य स्थलों के लिए जाने जाता है। यह कई द्वीपों से मिल कर बना है। जिसमें लगभग 1200 द्वीप है पर 200 द्वीप में ही लोग रहते हैं। मालदीव को आइलैंड के देश भी कहा जाता है। सफेद रेत और नीले पानी से घिरा मालदीव छुट्टियां बीताने से लेकर हनीमून तक के लिए बेहतरीन जगह है। अगर आप हनीमून के लिए आउट ऑफ इंडिया जाना चाहते हैं, तो आप मालदीव जा सकते हैं। ये जगह बेहद ही खूबसूरत है। आप हर तरह से इस जगह को एन्जॉय कर सकते हैं। हालांकि सिर्फ बैठ कर ढलते और उगते सूरज को देखने के अलावा मालदीव में करने के लिए बहुत कुछ है। अगर आप भी मालदीव जाने का प्लान कर रहे हैं। तो कुछ ऐसी चीजें हैं जो आपको मालदीव में निश्चित रूप से करनी चाहिए। आइए जानते हैं Maldives के बारे में।
 
1) मालदीव में स्नॉर्कलिंग - Snorkeling in Maldives 
 
साफ पानी और पानी के भीतर छोटी मछली को पास से देखने का मौका आप कैसे गवा सकते हैं। ऐसे में आप मालदीव में स्नोकेलिंग किए बिना बिल्कुल वापस ना लौटें। अपने पार्टनर के साथ स्नोर्कलिंग कर, पानी के नीचे के जीवन को देखने का आनंद आ जाएगा। ये एक्सपीरियंस आपको जीवन भर याद रहेगा।
 
 
2) लोकल द्वीप पर जाएं - Visit Local Island
 
कुछ लोग सोचते हैं कि स्नोर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग जैसी गतिविधियों के अलावा कुछ नहीं है। हालांकि ऐसा नहीं है। लोकल बीच पर जाने के लिए बोट या फैरी की मदद से आइलैंड पर जा सकते हैं। ऐसा करने से आपको संस्कृति और कई तरह के कैफे और समुद्र तटों का पता चलेगा। साथ ही ऐसा करने से आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

3) स्पा - Spa
 
मालदीव में लक्जरी स्पा लेने से आप नहीं चूक सकते। यहां का स्पा ट्रीटमेंट बिल्कुल अलग होता है। स्पा के दौरान खूबसूरत नजारे और साफ पानी देखने को मिलेगा। अगर आप तन और मन को तरोताजा करना चाहते हैं, तो यहां स्पा का मजा जरूर लें। मालदीव में कुछ ऐसे रिसॉर्ट हैं, जहां स्पा के लिए अलग से रोमांटिक स्पेस हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Kashmir : कश्मीर में घूमने के लिए 3 सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थल

 
4) फिशिंग - Fishing
 
मालदीव में करने के लिए मछली पकड़ना एक अच्छी एक्टिविटी है। आप अपने पार्टनर के साथ फिशिंग का आनंद उठा सकते हैं। यहां अधिकतर रिसॉर्ट या होटल अपने गेस्ट के लिए फिशिंग की व्यवस्थ करते हैं। अगर आप फिशिंग कर रहे हैं, तो सूर्यास्त से पहले यहां जाएं और फिशिंग के साथ खूबसूरत नजारों का लुफ्त उठाएं।

5) रोमांटिक डिनर - Romantic Dinner
 
अपने पार्टनर के साथ हनीमून को यादगार बनाने के लिए आप समुद्र तट पर रोमांटिक डिनर की व्यवस्था कर सकते हैं। ये एक बेहतरीन और यादगार अनुभव होगा। समुद्र किनारे खूबसूरत कैंडल और मालदीव का लोकल खाना (Beautiful candles on the beach and local food of Maldives)
 

इसे भी पढ़ें: Shimla: शिमला के सबसे खुबसूरत पर्यटन स्थल

 
Best time to visit Maldives – मालदीव घूमने का सबसे अच्छा समय
 
साल के सभी दिनों में लगभग 30C के आसपास तापमान रहने के कारण किसी भी समय मालदीव जा सकते हैं, परन्तु मालदीव घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से अप्रैल के बीच का है। जलवायु 29 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच होती है और मौसम कभी कभी 24 डिग्री सेल्सियस से नीचे भी गिरती है। जनवरी से अप्रैल कम बारिश और कम आर्द्रता के साथ सबसे शुष्क महीने होते हैं, जिससे रिसॉर्ट्स घूमने में यह वेस्ट टाइम होता है। मई से अक्टूबर तक तापमान थोड़ा गर्म रहता है, और बारिश की संभावना अधिक है और तूफान का खतरा भी है