Green Tea: जानिये ग्रीन टी के फायदे और नुकसान

Green Tea: जानिये ग्रीन टी के फायदे और नुकसान

ग्रीन टी में कैफीन और टेनिन्स की मात्रा पाई जाती है। एक दिन में दो कप से ज्यादा ग्रीन टी पीना हानिकारक है। इसके ज्यादा सेवन से पेट दर्द, एसिडिटी और सिरदर्द जैसी बीमारियों को न्योता मिल सकता है।
यूं तो ग्रीन टी हमारे स्वास्थ्य के लिए वरदान है। अगर वजन कम करना हो या शरीर की चर्बी घटानी हो तो ग्रीन टी का सेवन फायदेमंद है। लेकिन कहते हैं ना किसी भी चीज की अति सही नहीं होती। इसी प्रकार, ग्रीन टी ज्यादा पीने से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, ग्रीन टी में कैफीन और टेनिन्स की मात्रा पाई जाती है। एक दिन में दो कप से ज्यादा ग्रीन टी पीना हानिकारक है। इसके ज्यादा सेवन से पेट दर्द, एसिडिटी और सिरदर्द जैसी बीमारियों को न्योता मिल सकता है। अगर आप ग्रीन टी के स्वास्थ्य लाभों का फायदा उठाना चाहते हैं तो इसे सही समय और सही मात्रा में पीना आवश्यक है।

आइए एक नज़र डालते हैं ग्रीन टी से होने वाले नुकसान पर: 
 

इसे भी पढ़ें: Aloe Vera: एलोवेरा जेल के हैं कई फायदे लेकिन ज्यादा सेवन करने से होते हैं नुकसान!

 
1) ज्यादा ग्रीन टी पीना आपके पाचन तंत्र को बिगाड़ सकता है। जिन्हें एसिडिटी की दिक्कत है, वे ग्रीन टी का सेवन ना करें।
 
2) गर्भवती महिलाएं ज्यादा मात्रा में ग्रीन टी पीने से बचें। इसके ज्यादा सेवन से गर्भपात की नौबत तक आ सकती है।
 
3) जिन लोगों को हड्डियों से जुड़ी बीमारियां हैं, वो लोग ग्रीन टी ना पिएं।
 
4) एनीमिया और डाइरिया की समस्या से परेशान लोग ग्रीन टी से बचें।
 

इसे भी पढ़ें: ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए 5 फूड्स

 
5) ग्रीन टी तय मात्रा से अधिक पीने पर किडनी से जुड़ी समस्या पैदा हो सकती है।
 
6) ज्यादा ग्रीन टी पीने से दिल से जुड़ी बीमारियां आपकी जिंदगी में दस्तक दे सकती हैं।
 
7) मोतियाबिंद से परेशान लोग भूलकर भी ग्रीन टी ना पिएं। क्योंकि ग्रीन टी से उनकी आंखों पर दबाव पड़ेगा।
 
8) एंटीबायोटिक्स ले रहे लोग ग्रीन टी ना पिएं। क्योंकि कुछ दवाएं ऐसी हैं जिनमें ग्रीन टी का सेवन करने से साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। 
 

इसे भी पढ़ें: योग | योग क्या है ? | दि आर्ट ऑफ लिविंग

 
जानें, ग्रीन टी पीने का सही समय: 
 
1) ध्यान रखें, कभी भी खाली पेट ग्रीन टी ना पिएं।
2) ग्रीन टी में चीनी और दूध मिलाने की जगह शहद मिलाएं।
3) खाने के तुरंत बाद ही ग्रीन टी का सेवन हानिकारक है।
4) खाना खाने से आधा घंटा पहले या खाने के 1-2 घंटे बाद ग्रीन टी पिएं।