स्वादिष्ट और सेहतमंद पीनट बटर देता है भरपूर एनर्जी

स्वादिष्ट और सेहतमंद पीनट बटर देता है भरपूर एनर्जी

पीनट बटर मूंगफली और वेजिटेबल आइल्स से मिलकर बनाया जाता है। इसमें पोटेशियम, मैगनीशियम, फाइबर, प्रोटीन, हेल्‍दी फैट्स के साथ कई अन्य पोषक तत्व शामिल होते हैं।
आज के दौर में फिट और हेल्दी रहना बिल्कुल भी नामुमकिन नहीं है। आपको बाजार में हर चीज के विकल्प आसानी से मिल जाते हैं। सेहतमंद रहने और बीमारियों से बचने के लिए अच्छा खान-पान बेहद जरूरी है। लेकिन मुश्किल ये है कि बहुत कम लोग ही खान-पान में सही चीजों का चयन करते हैं। क्योंकि खाने का सेहतमंद और पौष्टिक होने के साथ-साथ टेस्टी और यमी होना भी तो जरूरी है। 

आजकल मार्केट में हर चीज का पौष्टिक वर्जन मौजूद है। जैसे ब्राउन राइस, डार्क चॉकलेट, पीनट बटर, होल व्हीट ब्रेड, मल्टी ग्रेन आटा, केनोला और ऑलिव ऑयल आदि। 
 

इसे भी पढ़ें: कब्ज की परेशानी से मुक्ति दिलाएंगे ये योगासन

 
हमारे दिन की शुरुआत हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ होने से ज्यादा बेहतर कुछ नहीं होता। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा तामझाम करने की जरूरत नहीं है। आप नाश्ते में होल व्हीट ब्रेड से बने सैंडविच या टोस्ट खा सकते हैं। ध्यान रहे, आप ब्रेड में सिर्फ पीनट बटर ही लगाएं। अक्सर हम देखते हैं बच्चे मक्खन और ब्रेड बड़े चाव से खाते हैं। लेकिन व्हाइट ब्रेड और साधारण मक्खन सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसलिए आप आज से ही पीनट बटर का प्रयोग करें। पीनट बटर स्वादिष्ट होने के साथ ही बहुत यमी और क्रंची भी होता है। 
 
अक्सर लोगों को पीनट बटर के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं होती। लोग पीनट बटर खाने के स्‍वास्‍थ्‍य लाभों से अंजान रहते हैं। यह बच्चों के साथ-साथ बड़ों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। 
 
ऐसे बनता है पीनट बटर

पीनट बटर मूंगफली और वेजिटेबल आइल्स से मिलकर बनाया जाता है। इसमें पोटेशियम, मैगनीशियम, फाइबर, प्रोटीन, हेल्‍दी फैट्स के साथ कई अन्य पोषक तत्व शामिल होते हैं। पीनट बटर में अनसेचुरेटड फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे हमारे दिल और दिमाग को बीमारियों से संरक्षण मिलता है। 
 

इसे भी पढ़ें: ब्यूटी बढ़ाने और स्लिम बॉडी के लिए योगा टिप्स

 
अच्छी सेहत के लिए खाएं पीनट बटर
 
पीनट बटर हमारी सेहत के लिए मानो वरदान है। इसमें मौजूद कई पोषक तत्व बीमारियों को दूर भगाने में मदद करते हैं। रोजाना संतुलित मात्रा में इसे खाने से आप तमाम रोगों से निजात पा सकते हैं। जानें पीटर बटर के फायदे:

1) पेट से संबंधित बीमारियां भगाएं
2) हड्डियों को मजबूत बनाएं 
3) एनर्जी बढ़ाए, फुर्तीपन लाएं 
4) दिल को बीमारियों से बचाएं 
5) दिमाग का विकास करें
6) वजन कम करने में लाभदायक 
 
जरा संभलकर:
 
1) इसमें कोई दो राय नहीं कि पीनट बटर में पोषक तत्वों की भरमार है। लेकिन ध्यान रहे इसे पर्याप्त मात्रा से अधिक ना खाएं। क्योंकि इसमें फैट होता है जो कि आपके पेट की चर्बी को बढ़ा सकता है।
 

इसे भी पढ़ें: Acidity की समस्या से हैं परेशान, इन योगासन से मिल सकता है फायदा

 
2) संतुलित मात्रा में पीनट बटर का इस्तेमाल दिल को सेहतमंद बनाने में कारगर है। 
 
3) अगर आपको मूंगफली खाने से एलर्जी हो तो पीनट बटर खाने से बचें।