Acidity की समस्या से हैं परेशान, इन योगासन से मिल सकता है फायदा

Acidity की समस्या से हैं परेशान, इन योगासन से मिल सकता है फायदा

योगासन पेट के स्वास्थ्य के लिए कितने फायदेमंद हैं इसका शायद आप अंदाजा भी न लगा सकें, लेकिन खराब पाचन से जुड़ी पेट की सभी समस्याओं को दूर करने के लिए योग एक नेचुरल उपाय हो सकता है। अनियमित जीवनशैली और खराब खानपान के कारण अक्सर पेट से जुड़ी किसी न किसी समस्या से जूझना पड़ता है। | Yoga For Gastric Problem
 Yogasan For Stomach Problems: योगासन पेट के स्वास्थ्य के लिए कितने फायदेमंद हैं इसका शायद आप अंदाजा भी न लगा सकें, लेकिन खराब पाचन से जुड़ी पेट की सभी समस्याओं को दूर करने के लिए योग एक नेचुरल उपाय हो सकता है। जानते हैं एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए योगासन के बारे में। 
 
1) मत्स्यासन - Matsyasana
 
इस योगासन से कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर रखने में मदद मिल सकती है, लेकिन ये पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए रामबाण माना जाता है। मत्स्यासन पेट की सूजन को कम करने में कारगर माना जाता है। मत्स्यासन को करने के लिए दण्डासन में बैठ जाएं। दाएं पैर को बाएं पैर पर रखकर अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें। अपने हाथों का सहारा लेते हुए पीछे की ओर अपनी कोहनियां टिकाकर लेट जाएं। पीठ और छाती ऊपर की ओर उठी और घुटने भूमि पर टिकाकर रखें। अब अपने हाथों से पैर के अंगूठे पकड़ें और गहरी सांस लेते रहें। इस बात का ध्यान रखें कि आपकी कोहनी जमीन से लगी होनी चाहिए।
 

इसे भी पढ़ें: अगर आप भी चाहते हैं ग्लोइंग स्किन तो उसके लिए खाएं ये बेरीज

 
2) हलासन - Halasana
 
जमीन पर लेट कर अपने दोनों पैरों को नीचे से उठाकर अपने सिर के पीछे की तरफ ले जाना है। साथ ही यहां कुछ समय बिताने के लिए रुकना भी है। ऐसा करने से ये आपको एसिडिटी में राहत दिलाने का काम करता है। 

3) भस्त्रिका - Bhastrika
 
एक जगह बैठें और अपनी सांस पर ध्यान दें। साथ ही लंबी सांस लेते हुए इसे छोड़ना है। इससे शरीर में रक्त संचार होने में मदद मिलती है, एसिडिटी और अपच जैसी दिक्कतें दूर करने में भी मदद मिलती है। 

4) उष्ट्रासन - Ustrasana
 
घूटनों पर बैठें और पीछे की तरफ झुकें। फिर दाहिनी एड़ी को अपने दाहिने हाथ से बाई एड़ी को या फिर बाएं हाथ को पकड़ें। इसके बाद अपने सिर और गर्दन को पीछे की तरफ मोड़ते हुए कमर को थोड़ा आगे की तरफ करें। इससे आपको पीठ की दिक्कत में भी आराम मिलेगा।
 

इसे भी पढ़ें: Cold Water Benefits: बर्फ के पानी से चेहरा धोने से मिल सकते हैं 5 फायदे


5) कपालभाति - Kapalabhati
 
जमीन पर बैठें और अपनी हथेलियों को अपने घुटने पर रखें। इसके बाद गहरी सांस लेनी है और झटके से सांस को बाहर छोड़ें। इस दौरान पैट को अंदर की ओर खींचे। इस योगासन को करने से आपको एसिडिटी की समस्या में फायदा मिल सकता है। बस आपको रोजाना इसकी प्रेक्टिस करनी होगी।