सौभाग्य व समृद्धि के लिए अपनाये ये वास्तु टिप्स

सौभाग्य व समृद्धि के लिए अपनाये ये वास्तु टिप्स

Vastu Tips in Hindi: यदि आप जीवन में सौभाग्य व समृद्धि चाहते हैं, तो वास्तु से जुड़ीं इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें। तुलसी के गमले में दूसरा और कोई पौधा न लगाएं। Know vastu tips for good luck in hindi
यदि आप अपने जीवन में सौभाग्य व समृद्धि चाहते हैं, तो Astrology के अनुसार वास्तु से जुड़ीं इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें।

* पूर्व या उत्तर में तुलसी अवश्य लगाएं। इससे घर में शारीरिक, मानसिक, आर्थिक लाभ बना रहता है।

* तुलसी के गमले में दूसरा और कोई पौधा न लगाएं, ऐसा करने से धनहानि हो सकती है या बनते काम बिगड़ सकते हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips : पार्टनर के साथ मनमुटाव की वजह कहीं वास्तुदोष तो नहीं, इस तरह बेडरूम को करें मैनेज


* पलंग पर स्टील के बर्तन न रखें, इससे स्वास्थ्य लाभ में कमी आ सकती है।

* चलते हुए आभूषण पहनने से उनकी वृद्धि में कमी आती है। अतः ऐसा न करें।

* पूर्व या उत्तरमुखी होकर आभूषण पहनना सौभाग्यशाली होता है। इससे प्रतिष्ठा बढ़ती है और अपयश से बचाव भी होता है।

* मकान बनवाते समय सबसे पहले बोरिंग, फिर चौकीदार का कमरा और बाद में बाहरी दीवार बनवाएं। इससे काम समय पर पूरा होता है।
 

इसे भी पढ़ें: 4 ऐसी राशियों वाले लोग जो सोचते हैं कि वो हमेशा सही हैं


* एक्सपायर्ड दवाएं रात को ही फेंकनी चाहिए। इससे घर में दवाओं का आना बंद हो जाता है।

* बिजली के स्विचेज़, बिजली का मुख्य मीटर, टीवी आदि कमरे में आग्नेय कोण अथवा वायव्य कोण पर रखने से धन में वृद्धि होती है।

* मकान की सब दिशाओं की तुलना में उत्तरी व पूर्वी भाग में खाली स्थान अधिक हो तो आर्थिक उन्नति के साथ व्यापार में भी विशेष वृद्धि होगी।

* छत की ढलान उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। इससे आर्थिक उन्नति होती है।

* घर में कन्याओं का स्थान उत्तर-पश्‍चिम क्षेत्र में ही बनाना चाहिए। ऐसा करने से कन्याओें से संबंधित कार्य जल्दी होते हैं।
 

इसे भी पढ़ें: कैसा होगा आपका लाइफ पार्टनर, जान सकते हैं अपनी राशि से


* भूलकर भी दर्पण पश्‍चिम या दक्षिण की दीवार पर न लगाएं। दर्पण पूर्व या उत्तर की दीवार पर लगाएं। ऐसा करने से प्रगति जल्दी होती है।

* भवन की ऊंचाई दक्षिण व पश्‍चिम भाग में अधिक तथा उत्तर व पूर्व भाग में कम हो। इससे कार्यों में आसानी होती है।