शरीर को ही नहीं बालों को भी स्वस्थ रखता है नारियल पानी

शरीर को ही नहीं बालों को भी स्वस्थ रखता है नारियल पानी

वैसे तो नारियल पानी किसी भी वक्त पिया जा सकता है। लेकिन सुबह के समय नारियल पानी पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। सुबह नारियल पानी पीने से आपके शरीर को दिनभर के लिए भरपूर एनर्जी मिलती है।

गर्मियों में नारियल पानी से होने वाले फायदों से हर कोई वाकिफ़ है। चिलमिलाती धूप होने पर नारियल पानी ना सिर्फ कूल और रिलैक्स रखता है, बल्कि आपको कई स्वास्थ्य लाभ भी देता है। कहने में गुरेज नहीं है कि नारियल प्रकृति की अनमोल देन है, जिसके अनगिनत फायदे हैं। गर्मियों में बाजार में मिलने वाले पैक्ड फ्रूट जूस पीने से बेहतर हैं आप नारियल पानी पिएं। चाहे स्वास्थ्य की, स्किन की या बालों की समस्या हो - नारियल पानी हर बीमारी का इलाज है।

इसे भी पढ़ें: इस मानसून में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए तुलसी-हल्दी का काढ़ा करें इस्तेमाल

 

वैसे तो नारियल पानी किसी भी वक्त पिया जा सकता है। लेकिन सुबह के समय नारियल पानी पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। सुबह नारियल पानी पीने से आपके शरीर को दिनभर के लिए भरपूर एनर्जी मिलती है।
 
गुणकारी नारियल पानी के फायदे:
 
1) गर्मियों में हमारे शरीर को पानी की अधिक मात्रा में जरूरत होती है। अक्सर कम पानी पीने से कई बीमारियों को न्योता मिलता है। ऐसे में लगातार नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होगी। डॉक्टर्स भी डिहाइड्रेशन, डायरिया और पेट खराब होने पर नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं। 
 
2) नारियल पानी एक बेहतरीन हार्ट टॉनिक है। यह कोलेस्ट्रॉल और फैट फ्री होता है। इसलिए यह दिल से जुड़ी बीमारियों को आपसे दूर रखने में मददगार है। लगातार नारियल पानी पीने से आपका दिल स्वस्थ रहेगा। 
 

इसे भी पढ़ें: अगर आप भी चाहते हैं ग्लोइंग स्किन तो उसके लिए खाएं ये बेरीज

 
3) हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) को बैलेंस करने में नारियल पानी काफी मददगार है। इसमें मौजूद Vitamin C, पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड-प्रेशर को काबू रखने में कारगर है। वहीं, नारियल पानी के सेवन से हाइपर-टेंशन को भी नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
 
4) अगर आप बढ़े हुए वजन और मोटापे से परेशान हैं तो हफ्ते में तीन-चार बार नारियल पानी जरूर पिएं। नारियल पानी फैट-फ्री और लो-कैलरी युक्त पेय है। यह पाचन तंत्र को भी स्वस्थ बनाए रखता है। ध्यान रखें, ज्यादा नारियल पानी पीने से इसका उल्टा असर भी पड़ सकता है।
 
5) अगर आपको आए दिन सिरदर्द की शिकायत रहती है, तो नारियल पानी पिएं।
 

इसे भी पढ़ें: एक चपरासी कैसे बना Fevicol का मालिक और खड़ी कर दी 1000 करोड़ की कंपनी

 
6) अगर कभी ज्यादा पी ली हो तो हैंगओवर उतारने के लिए नारियल पानी पिएं। 
 
7) नारियल पानी पोषक तत्वों से भरपूर है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए नारियल पानी औषधि के समान है। नारियल पानी गर्भावस्था में होने वाली समस्याओं (जी मिचलाना, एसिडिटी और थकान) से छुटकारा दिलाता है।
 
8) अगर बढ़ती उम्र चेहरे पर दिखने लगी है, तो तुरंत उम्र के प्रभाव को कम करने के लिए नारियल पानी पीना शुरू करें।
 
9) चेहरे पर दाग-धब्बों और मुहांसों से परेशान हैं, तो नारियल पानी से मुंह धोएं। इससे चेहरे पर निखार आएगा और अनचाहे दागों से छुटकारा मिलेगा। नारियल पानी टैनिंग की समस्या से भी निजात दिलाता है। नारियल पानी आंखों के आस-पास लगाने से डार्क सर्कल की परेशानी से भी पीछा छुटा सकेंगे। नारियल पानी त्वचा की नमी को बरकरार रखता है। बता दें, नारियल पानी ऑयली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है।
 

इसे भी पढ़ें: ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए 5 फूड्स

 
10) बालों के लिए नारियल पानी नैचुरल कंडीशनिंग का काम करता है। नारियल पानी से धोने पर बाल मुलायम होते हैं। बालों के टूटने और झड़ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नारियल पानी से बाल धोएं।