नींद नहीं आती? तो सोने से पहले नहीं खाएं यह चीजें

नींद नहीं आती? तो सोने से पहले नहीं खाएं यह चीजें

काम का दबाव, परिवार का तनाव, आर्थिक उलझन और ऐसी ही कुछ दूसरी परेशानियों के चलते अक्सर लोगों को नींद नहीं आने या चौन की नींद नहीं आने की शिकायत हो जाती है। हमारे शरीर को कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद (Sleep) की जरूरत होती है। Sleep better in night
काम का दबाव, परिवार का तनाव, आर्थिक उलझन और ऐसी ही कुछ दूसरी परेशानियों के चलते अक्सर लोगों को नींद नहीं आने या चौन की नींद नहीं आने की शिकायत हो जाती है। जिसके चलते कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी हो जाती हैं। पर इन कारणों के अलावा एक कारण और भी है जिससे नींद प्रभावित होती है। शायद आपको पता नहीं हो लेकिन हमारी नींद, काफी हद तक हमारे डिनर पर भी निर्भर करती है। खाने-पीने की कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनसे नींद अच्छी आती है तो वहीं कुछ ऐसी भी हैं जिनके सेवन से आपकी नींद खराब हो सकती है। सामान्य तौर पर एक शख्स को करीब 7 से 8 घंटे की नींद लेने की सलाह दी जाती है। ऐसे में ये सुनिश्चति करना बहुत जरूरी हो जाता है कि हम रात में कुछ भी ऐसा न खाएं जिससे नींद खराब हो।

सोने से पहले ना करें इन चीजों का सेवन
 
कैफीन - Caffeine

कैफीन का सीधा असर हमारे mind पर पड़ता है। कैफीन की मात्रा वाली किसी भी चीज के सेवन से नींद पर असर पड़ता है। कैफीन का असर उसे लेने के पांच घंटे बाद तक बना रहता है। 
 

इसे भी पढ़ें: पिपरमिंट ऑयल का भाप लेने से दूर हो जाती हैं त्वचा की ये 5 परेशानियां, जानें तरीका और फायदे

 
अधिक मसालेदार खाना

रात के समय बहुत स्पाइसी खाना खाना सही नहीं है। बहुत अधिक मसालेदार खाना खाने से जलन और गैस की समस्या हो जाती है। जिससे अच्छी नींद नहीं आती। 
 
मीट

मीट में उच्च मात्रा में Fat और प्रोटीन होते हैं। जिन्हें पचने में काफी समय लगता है। ऐसे में रात के समय मीट खाने से आप रातभर बेचैन हो सकते हैं। 
 
जंक फूड

जंक फूड में उच्च मात्रा में सैचुरेटेड फैट होता है। जिसे पचने में काफी लंबा समय लगता है। रात के समय जंक फूड खाकर, चैन की नींद सो पाना थोड़ा मुश्किल है। 
 

इसे भी पढ़ें: Stress Reducing Yoga: तनाव दूर करके मन को शांत रखते हैं ये 4 योगासन

 
फल

अगर आप सोने के ठीक पहले फल खाने जा रहे हैं तो रुक जाइए। फलों में नेचुरल शुगर होती है जिसे पचने में वक्त लगता है। और नींद आने में वक्त लग सकता है।