Fertility Boosting Food: मूली खाने से क्या बढ़ती है फर्टिलिटी? जानें क्या कहती है रिसर्च

Fertility Boosting Food: मूली खाने से क्या बढ़ती है फर्टिलिटी? जानें क्या कहती है रिसर्च

मूली खाने से जहां भोजन की लज़्ज़त बढ़ती है वहीं इससे सेहत को कई प्रकार के लाभ पहुंचते हैं। ऐसा ही एक फायदा गिनाया जाता है फर्टिलिटी बढ़ाने का। Fertility Boosting Food in Hindi
मूली सर्दियों के मौसम में मिलने वाली एक आम सब्ज़ी है जिसकी जड़ और पत्तियां दोनों का सेवन किया जाता है। मूली के पत्तों को जहां अन्य सब्ज़ियों के साथ मिलाकर पकाया जाता है और इसकी जड़ों का इस्तेमाल सलाद, अचार और चाट के तौर पर किया जाता है। वहीं, सर्दियों में मूली के परांठे (Mooli ke parathe) भी खूब चाव लेकर खाए जाते हैं।  मूली (Radish) खाने से जहां भोजन की लज़्ज़त बढ़ती है वहीं,  इससे सेहत को कई प्रकार के लाभ पहुंचते हैं। ऐसा ही एक फायदा गिनाया जाता है फर्टिलिटी बढ़ाने का। (Fertility Boosting Food in Hindi)

क्या मूली खाने से कम होती है नपुंसकता ?

गर्मा-गर्म मक्के की रोटी और सरसों के साग के साथ थोड़ी-सी मूली परोसी जाए तो लोग खुशी-खुशी सर्दियों में इस भोजन का स्वाद लेते हैं। सर्दियों में मूली खाने से शरीर को ठंड से राहत मिलती है और कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है। (Health Benefits of eating radish or mooli) लेकिन इसके अलावा भी मूली  खाने से प्रजनन क्षमता बढ़ने की बात भी कही जाती है। इंफर्टिलिटी की समस्या मॉडर्न लाइफस्टाइल में गम्भीर समस्या के तौर पर उभरकर सामने आ रही है। पुरुषों और महिलाओं में बांझपन की प्रॉब्लम बहुत तेज़ी से बढ़ रही है। इंफर्टिलिटी या नपुंसकता के सबसे आम कारण (Causes of infertility) ये हैं।
 

इसे भी पढ़ें: पेट की चर्बी हो जाएगी छूमंतर रोजाना सिर्फ 10 मिनट कीजिए ये एक आसन


इनफर्टिलिटी के कारण
तनाव और भाग-दौड़ भरी लाइफस्टाइल
कार्डियो वैस्कुलर डिजीज
स्मोकिंग
Alcohol पीने की लत
 
मूली के बीजों से बढ़ती है फर्टिलिटी

ऐसा दावा किया जाता है कि मूली खाने से महिलाओं और पुरुषों में नपुंसकता या बांझपन की समस्या कम होती है। वहीं, मूली को नपुंसकता के देसी इलाज के तौर पर दर्शाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि रोजाना मूली खाने से फर्टिलिटी बढ़ती है। मूली की जड़ों के अलावा मूली के बीज़ों को भी फर्टिलिटी बढ़ानेवाला फूड बताया जाता है। अंडे और दूध के साथ मूली के बीजों के सेवन करने जैसे कई नुस्खे काफी आज़माए जाते हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Anjeer Benefits: वात, पित्त और कफ के रोगों में लाभप्रद है अंजीर


मूली खाने से फर्टिलिटी बढ़ने से जुड़े दावे कितने सच हैं कई मतभेद देखे जा रहे हैं और इस दिशा में लगातार रिसर्च किया जा रहा है। लेकिन, उसके साथ ही मूली खाने से सेक्सुअल हेल्थ या प्रजनन क्षमता से जुड़ी कई समस्याओं में राहत मिलने के भी प्रमाण देखे गए हैं जैसे-

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (Erectile dysfunction) का घरेलू उपाय
 
मौजूदा समय में पुरुषों की सबसे कॉमन समस्याओं में से एक है इरेक्टाइल डिस्फंक्शन, जिसके नैचुरल उपचार के लिए मूली के बीजों के सेवन किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मूली के बीजों को तेल के साथ उबालकर इसका इस्तेमाल करने से पुरुषों को अपनी इस समस्या से राहत पा सकते हैं।