Right Time To Eat Fruits: सूर्यास्त के बाद फल नहीं खाना चाहिए, जानिए क्यों और इसके नुकसान

Right Time To Eat Fruits: सूर्यास्त के बाद फल नहीं खाना चाहिए, जानिए क्यों और इसके नुकसान

किसी भी काम को अगर सही समय पर किया जाता है तो उसका लाभ भी मिलता है, इसी प्रकार अगर आप खानपान भी सही समय पर करेंगे तो उसका लाभ निश्चित रूप से आपको मिलेगा। जाने फल खाने का सही समय क्या है।
Fruits विटामिन और खनिजों के सबसे बड़े स्रोतों में से एक हैं। दिन में कम से कम दो बार ताजे फल खाने से आप स्वस्थ और फिट रह सकते हैं। यह वजन घटाने में सहायता कर सकता है, आपके अंगों को अपना काम कुशलता से करने में मदद कर सकता है और बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है। लेकिन जिस तरह अधिकतम लाभ के लिए भोजन करने का एक सही समय होता है, उसी तरह फलों को भी खाने का एक निश्चित समय होता है ताकि आपको फल खाने का उचित लाभ मिल सके। यदि आप आयुर्वेद में विश्वास करते हैं तो आपको अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए सूर्यास्त से पहले फल खा लेने चाहिए।
 

इसे भी पढ़ें: पेट की चर्बी हो जाएगी छूमंतर रोजाना सिर्फ 10 मिनट कीजिए ये एक आसन


दरअसल, आयुर्वेद हमारे अच्छे स्वास्थ्य के निर्माण के लिए हर तरह से हमारी मदद करता है। आयुर्वेद ने जीवन शैली एवं खानपान के बहुत सारे नियम प्रतिपादित किए हैं। जिसका पालन कर हम खुद को स्वस्थ रखकर रोगों से लड़ सकते है। आयुर्वेद के अनुसार, सूर्यास्त के बाद फल खाना वर्जित है। इसके पीछे आयुर्वेद का सिद्धांत कहता है, कि यदि हम सूर्य अस्त हो जाने के बाद फलों का सेवन करते है, तो यह शरीर को लाभ नही बल्कि नुकसान पहुंचाते है। दिन के समय सूर्य की तपन के कारण बैक्टीरिया पनप नही पाता है और यह पूर्ण रुप से सक्रीय नही हो पाता है।

वर्तमान समय में जैन धर्म के लोग आज भी आयुर्वेद के इस नियम का पालन पूरी सख्ती के साथ करते हैं। जैन लोग सूर्यास्त के बाद किसी भी प्रकार का भोजन करना उचित नही मानते है।

सूर्यास्त के बाद फल क्यों नहीं खाना चाहिए?
 
सूर्यास्त के पहले फल खाने से पचने के लिए सुबह तक पर्याप्त समय होता है। जिससे पाचन तंत्र मजबूत बना रहता है। दिन में फल खाने से यह कई प्रकार के रोगों से बचाता है। परंतु यदि आप फलों को सूर्यास्त के बाद खाते हैं तो नमी अधिक हो जाती है और बैक्टीरिया, अन्य जीव शाम को समय अधिक ब़ढ़ जाते हैं। जिससे बीमार होने की संभावना अधिक हो जाती है।
 

इसे भी पढ़ें: मात्र फल ही नहीं पोषक तत्वों से भी भरपूर है किवी


सूर्यास्त (Sunset) के बाद फल खाने से वातावरण में नमी अधिक होने लगती है। जिससे सूक्ष्म जीव एवं बैक्टीरिया फैलने लगते हैं। यह फल के साथ चिपककर आपके पेट में जा सकते हैं, जिससे आप बीमार पड़ सकते हैं।

सूर्यास्त के बाद प्रकृति में होता है एक बदलाव
 
सूर्यास्त के साथ ही प्रकृति में भी एक नया बदलाव होता है। सूर्य के अस्त हो जाने के कारण पशु पक्षी, पेड़-पौधे अपने-अपने अपनी विश्राम मुद्रा में चले जाते हैं। जिससे भोजन की प्रकृति में भी बदलाव होता है। फलों में मौजूद पोषक तत्व नष्ट होने लगते हैं। सूर्य के अस्त होते ही यह सब बासी और दूषित होना शुरू हो जाता है। जोकि स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक हो जाते है।