गणेश चतुर्थी कब? जानें घर पर गणपति स्थापना की पूजा विधि व शुभ मुहूर्त

गणेश चतुर्थी कब? जानें घर पर गणपति स्थापना की पूजा विधि व शुभ मुहूर्त

Ganpati Sthapana Shubh Muhurat 2021: गणेश चतुर्थी 10 सितंबर 2021 दिन शुक्रवार को है. भक्त गण गणेश पूजा के लिए गणपति के मूर्ति की स्थापना दोपहर 12:17 बजे से लेकर रात 10 बजे तक कर सकते हैं
हिंदू धर्म में गणेश पूजा (Ganesh Puja) का विशेष महत्व है। गणेश पूजा गणेश चतुर्थी को की जाती है। हिंदी पंचांग (Panchang) के मुताबिक़ गणेश चतुर्थी का पर्व हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह गणेश चतुर्थी 10 सितंबर को पड़ रही है। इस दिन गणेश पूजा के लिए गणपति की स्थापना की जायेगी। भक्त गण गणपति की पूजा के लिए गणेश भगवान की मूर्ति स्थापित करके उनकी पूजा करते हैं और भगवान श्रीगणेश का जन्मोत्सव मनाते हैं। इससे भगवान गणेश प्रसन्न होकर सभी भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। यह गणेशोत्सव चतुर्दशी तिथि तक चलता है। 
 

इसे भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi: गणेश जी का असली नाम क्या है, क्या आप जानते हैं?

 
गणपति स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त

गणपति की स्थापना शुभ मुहूर्त में किया जाना चाहिए। पंचांग के अनुसार गणपति बप्पा की स्थापना 10 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से लेकर रात 10 बजे तक की जा सकती है। धार्मिक मान्यता है कि शुभ मुहूर्त पर गणपति (Ganpati) को बिठाने से घर में खुशहाली आती है। साथ ही मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Hartalika Teej 2021: अखंड सौभाग्य का प्रतीक है हरतालिका व्रत, पढ़ें भगवान शिव-माता पार्वती से जुड़ी व्रत कथा


पूजा विधि
 
गणेश पूजा के लिए भक्तों को चाहिए कि वे सूर्योदय के पहले स्नान आदि से निवृत होकर साफ़ कपड़े पहन लें। उसके बाद गणेश (Janesh ji) के समक्ष बैठकर पूजा प्रारंभ करें। उनका गंगा जल से अभिषेक करें।  अब उन्हें अक्षत, फूल, दूर्वा आदि अर्पित करें। उनके प्रिय चीज मोदक का भोग लगाएं। उसके बाद धूप, दीप और अगरवत्ती जलाकर उनकी आरती करें। अब गणेश जी के मन्त्रों का जाप करें। उसके बाद पुनः आरती कर पूजा समाप्त करें।